कांगड़ा में खैर लकड़ी की तस्करी पर कार्रवाई:इंदौरा पुलिस ने अवैध रूप से पिकअप में ले जाते हुए पकड़ा, चालक फरार

कांगड़ा जिला की इन्दौरा पुलिस ने अवैध खैर लकड़ी की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गश्त के दौरान इन्दपुर चौक पर एक पिकअप वाहन से खैर के 27 लॉग (तने) बरामद किए गए। पुलिस टीम इन्दपुर चौक पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान कच्चे लिंक रोड से इन्दौरा-गंगथ मार्ग की ओर आ रहे एक पिकअप वाहन (नंबर PB35Q8133) को रोका गया। संदेह के आधार पर जब वाहन की तलाशी ली गई, तो उसमें अवैध खैर की लकड़ी लदी हुई पाई गई। वाहन चालक की पहचान करनैल सिंह (55), निवासी चन्नौर के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान चालक मौके पर लकड़ी से संबंधित कोई भी वैध परमिट या दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने वाहन और लकड़ी को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) और वन अधिनियम की धारा 41, 42 के तहत एफआईआर नंबर 219/25 दर्ज कर ली है। मामले की आगामी जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *