कांगड़ा में 20 करोड़ की पेयजल योजना की घोषणा:बीजेपी विधायक काजल ने तीन विद्युत हैंडपंपों का भी किया उद्घाटन

हिमाचल प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं विधायक पवन काजल ने कांगड़ा के राजल, नंदरुल और वोहड़ कवालु गांवों के लिए 20 करोड़ रुपए की नई पेयजल योजना की घोषणा की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य चंगर क्षेत्र के हर घर तक पर्याप्त पेयजल पहुंचाना है। रविवार को उन्होंने ग्राम पंचायत नंदरुल के खर्ट गांव (वार्ड नंबर 5, 6 और 7) में तीन विद्युत मोटर चालित हैंडपंपों का विधिवत उद्घाटन किया, जिससे करीब 50 परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। विधायक काजल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के पास विकास को लेकर नीति और विजन की कमी है। विधायक निधि जारी न होने से विकास कार्य ठप पड़े हैं। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में पुराना कांगड़ा से वोहड़ कवालु सड़क पर 23.5 करोड़ रुपये खर्च किए गए और नंदरुल में 25 हैंडपंप लगाए गए। छात्रा की मौत मामले उच्च स्तरीय जांच की मांग काजल ने धर्मशाला में छात्रा की मृत्यु के मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई पर जोर दिया। उन्होंने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि एक तरफ कार्निवल पर करोड़ों खर्च किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ आपदा का बहाना बनाकर पंचायत चुनाव टाले जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता से किए गए झूठे वादों के कारण आगामी चुनावों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ेगा। इस अवसर पर पंचायत प्रधान राजकुमारी, भाजपा जयंती मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सतप्रकाश सोनी, रोशनलाल सिहोत्रा, जरनैल सिंह, राकेश बालिया, रघविंदर सिंह पटियाल, नसीब सिंह पड्डा, विपन कुमार, राजकुमार, कुलदीप, सरोज कुमारी, दिना बाटिया, रुमाल सिंह, मोहिंदर गिल सहित वार्ड पंच कर्मचंद, निमो देवी और कृष्णा देवी भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *