कांगड़ा में 33.16 ग्राम चिट्टा पकड़ा:होशियारपुर का युवक बाइक के टूल बॉक्स में छुपाया था नशा. 6.41 ग्राम हेरोइन के साथ दो काबू

हिमाचल ​के कांगड़ा में एक युवक को 33.16 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी बाइक के टूल बॉक्स में नशा छुपाकर ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही बाइक जब्त कर लिया है। उसे नशे के बारे में पता लगाया जा रहा है। यह कार्रवाई मंगलवार देर शाम नूरपुर पुलिस ने डमटाल क्षेत्र में की है। आरोपी की पहचान राहुल (23) निवासी चंडीगढ़ मोहल्ला, वार्ड नंबर 7, जिला होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस को नशा तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने हिल टॉप मंदिर के पास एक काले रंग की बजाज सीटी 110 बाइक को रोका। तलाशी के दौरान बाइक के टूल बॉक्स से उक्त मात्रा में चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने राहुल को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 25-61-85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 6.41 ग्राम हेरोइन के साथ दो को पकड़ा नूरपुर पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान दो अन्य युवकों को 6.41 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पकड़ा था। गिरफ्तार युवकों की पहचान प्रथम् (23) पुत्र स्व. अश्वनी कुमार निवासी गांव सिरात, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा और सचीव (20) पुत्र बलवंत सिंह निवासी गांव सूरजपुर, तहसील इंदौरा के रूप में हुई है। ये दोनों एक बाइक (HP97A-3721) पर सवार होकर जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली और चिट्टा बरामद किया। दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी नूरपुर ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीमों की नजर चिट्टा सप्लाई चेन और छोटे पैडलरों पर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *