बिलासपुर में टनल के अंदर दो कारों की टक्कर:तीन लोग गंभीर, गलत दिशा में आने से हादसा , एक व्यक्ति गाड़ी में फंसा

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर दो कारों की आमने सामने हुई टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। हादसे कार बुरी तरह टूट गई हैं। यह घटना जिले के कैंची मोड़ के पास स्थित टनल के अंदर हुई। बताया गया क​ि एक कार कथित तौर पर गलत दिशा से आ रही थी। यह कार सामने से आ रही दूसरी गाड़ी से टकरा गई। एक व्यक्ति अंदर ही फंस गया टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक व्यक्ति कार के अंदर ही फंस गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *