कांग्रेसियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण कर याद किया

भास्कर न्यूज | चाईबासा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती शुक्रवार को कांग्रेस भवन चाईबासा में मनाई गई। कांग्रेसियों ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। नेताजी के जयंती पर सभी कांग्रेसियों ने एक स्वर में कहा कि नेताजी ओजस्वी भाषण से देश के आजादी में अग्रणी भूमिका निभाई। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर रहते हुए लोगो को एक होकर स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित किया। आजाद हिंद फौज की स्थापना करने के पीछे उनका मकसद रहा था कि साम्राज्य वादी अंग्रेजी हुकूमत को सिर्फ सत्याग्रह के साथ हम नहीं हटा पाएंगे, इस लिए युवाओं से आवाह्न किया कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा के जय घोष के साथ अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध हुंकार भरते हुए अपनी अतुलनीय सहभागिता निभाई। मौके पर कांग्रेस जिला सचिव जगदीश सुंडी,नगर अध्यक्ष मो० सलीम, उपाध्यक्ष मो० एहसान, वरीय कांग्रेसी जुम्बल सुंडी, सुरसेन टोपनो, प्रताप पूर्ती, बचन खान, सतीश देवगम, कार्यालय सचिव सुशील दास आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *