कांग्रेसी बोतल में दूषित पेयजल लेकर कलेक्ट्रेट-निगम पहुंचे:निगम अध्यक्ष का आरोप- पेयजल पाइपलाइन पर सीवरेज चैंबर बनाने से पानी दूषित हुआ

छिंदवाड़ा में गुरुवार को नगर निगम अध्यक्ष और पार्षदों ने शहर में गंदे पेयजल की सप्लाई को लेकर निगम आयुक्त से शिकायत की। कांग्रेस नेता और निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनू मागो ने नगर निगमायुक्त सी पी राय से मुलाकात कर शहर के कुछ वार्डों में गंदे पानी की सप्लाई की शिकायत की। मागो ने बताया कि नगर निगम के लापरवाह रवैये के कारण जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। शहर के वार्ड क्रमांक 29, 31 और 39 बडवन में लगातार दूषित पेयजल सप्लाई हो रहा है। उन्होंने बताया कि पेयजल पाइप लाइन के ऊपर से सीवरेज पाइप लाइन के चैंबर बनाए गए हैं, जिसके लीकेज होने से पेयजल दूषित हो रहा है। हाल ही में निगम के कुछ क्षेत्रों में चालू हुई सीवरेज लाइन के लीकेज से भी पेयजल दूषित होकर सप्लाई हो रहा है। इस दौरान कांग्रेस के कई पार्षद भी मौजूद रहे। निगम आयुक्त ने दिया आश्वासन निगम आयुक्त चंद्र प्रकाश राय ने बताया कि कुछ दिन पहले भी इस तरह की शिकायत मिली थी, जिसे सुधार लिया गया था। आज फिर शिकायत मिलने पर संबंधित वार्ड के घरों में पेयजल आपूर्ति रोक दी गई है और फाल्ट ढूंढा जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जब तक प्रभावित क्षेत्र में सुधार नहीं हो जाता, तब तक पानी के टैंकर से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *