बुरहानपुर में खाद-बीज दुकानों का औचक निरीक्षण:दो दुकानों में मिली लापरवाही; कारण बताओ नोटिस जारी

बुरहानपुर कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देश पर गुरुवार को राजस्व और कृषि विभाग की टीम ने खाद, बीज और कीटनाशक दवाओं की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। ये कार्रवाई किसानों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री उचित दाम पर उपलब्ध कराने के लिए की गई। निरीक्षण के दौरान एसडीएम पल्लवी पुराणिक, उप संचालक कृषि एम.एस. देवके और तहसीलदार प्रवीण ओहरिया की संयुक्त टीम को लापरवाही मिली। बहादरपुर स्थित नर्मदा फर्टिलाइजर पर न तो उर्वरक रजिस्टर मिला और न ही उत्पादों की अद्यतन रेट लिस्ट। इसी तरह गोल्डी कृषि केंद्र बहादरपुर में भी स्टॉक रजिस्टर नहीं मिला और दुकान में रेट लिस्ट भी प्रदर्शित नहीं की गई थी। कारण बताओ नोटिस जारी
कृषि विभाग के उप संचालक ने दोनों दुकानों के संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एसडीएम ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सब्जी उगाने वाले किसानों को प्रतिबंधित कीटनाशक न बेचे जाएं। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि वे किसानों को किसी भी तरह की घटिया या अमानक सामग्री न बेचें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *