कांग्रेसी बोले-अल्पसंख्यकों को टारगेट कर नाम काटे जा रहे:गांव का वोटर शहर के एक ही वार्ड के सैकड़ों लोगों की आपत्तियां दर्ज करवा रहा, निष्पक्ष जांच हो

पाली में शुक्रवार को बड़ी संख्या में कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पहुंचे। वे जिला निर्वाचन अधिकारी से मिले। अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों को टारगेट कर उनके खिलाफ गलत आपत्तियां दर्ज करवाकर उनके नाम कटवाए जा रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो आपत्तियां दर्ज करवा रहा है वह ग्रामीण क्षेत्र का है और झूठी शिकायत शहरी क्षेत्र के वार्डों की कर रहा है। एक ही वार्ड क्षेत्र से 200 से ज्यादा नाम काटे जा रहे है। इस पर जिला कलेक्टर ने उन्हें आश्वासन दिया कि किसी के आपत्ति दर्ज करवाने से नाम नहीं काटे जा सके निष्पक्ष जांच होगी। इस पर वे शांत हुए।
पाली विधायक भीमराज भाटी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित, पूर्व विधायक मारवाड़ जंक्शन खुशवीरसिंह जोजावर, मेहबूब टी, हकीम भाई, यशपाल सिंह कुम्पावत, नगेन्द्र गुर्जर मारवाड़ जंक्शन, शहजाद खान सहित बड़ी संख्या में इस दौरान कांग्रेसी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *