कांग्रेस अजा मोर्चा के मुखिया प्रदीप अहिरवार के नेतृत्व में मोर्चा सदस्यों -पदाधिकारियों ने रविवार को मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सौरभ शर्मा मामले में सीबीआई जांच और मंत्री राजपूत की सरकार से बर्खास्तगी की मांग की। इन लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा।अजा मोर्चा के कार्यकर्ता-पदाधिकारियों ने न्यू मार्केट से राजपूत के बंगले की ओर पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया।


