भास्कर न्यूज | अमृतसर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर चयन को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शनिवार को लीगल सैल की तरफ से सीनियर एडवोकेट गगन भाटिया ने ऑब्जर्वर सीपी मित्तल को कांग्रेस भवन हॉल बाजार में नामांकन पत्र सौंपा। लीगल सैल के अध्यक्ष एडवोकेट कुंवर राजिंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की जरूरत है। एडवोकेट गगन भाटिया को यह जिम्मेदारी मिलती है, तो पार्टी के विस्तार को लेकर अहम रोल अदा करेंगे। इस मौके पर एडवोकेट संदीप शर्मा, जसविंदर सिंह, माधव अरोड़ा, अमित कपूर, राकेश कुमार शर्मा, अश्वनी शर्मा, विशाल शर्मा, कृष्णा देवगन, सारिका शर्मा, मनीष व अन्य मौजूद रहे।


