कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई जननायक कर्पूरी ठाकुर की 103वीं जयंती:ओबीसी प्रकोष्ठ की संगोष्ठी में सामाजिक न्याय के विचारों पर हुई चर्चा

हनुमानगढ़ टाउन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 103वीं जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ ने किया, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ओबीसी समाज के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। यह आयोजन अखिल भारतीय राष्ट्रीय ओबीसी कांग्रेस के निर्देश पर किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य मेहमान जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर थे। ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनमोहन सोनी ने इसकी अध्यक्षता की। कार्यक्रम की शुरुआत जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस दौरान सामाजिक न्याय, समानता और पिछड़े वर्ग के अधिकारों के समर्थन में नारे भी लगाए गए। इस अवसर पर एक सेमिनार का भी आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन, संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने बताया कि कर्पूरी ठाकुर ने अपने राजनीतिक जीवन में वंचित, पिछड़े और शोषित वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया। उन्होंने सामाजिक समरसता और समान अवसर की मजबूत नींव रखी, जिससे लाखों लोगों को मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर मिला। वक्ताओं ने उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया और युवाओं से उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव ओबीसी गुरदीप सिंह चहल, सोशल मीडिया प्रभारी जयराम ढुकिया, ब्लॉक अध्यक्ष ओबीसी अनंतराम ढूढ़ाड़ा, सुखदेव सिंह पीलीबंगा, कृष्णा बेनीवाल नोहर, उपाध्यक्ष आशीष बिश्नोई, बूटा सिंह, भागीरथ स्वामी, शाहरुख खान कुरैशी, आमिर खान और संदीप सैनी सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। विभिन्न अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प अर्पित कर जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *