विकसित भारत की वी बी जीरामजी को लेकर भारतीय जनता पार्टी टोंक की बुधवार को कार्यशाला निजी महाविद्यालय उनियारा में भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। कार्यशाला में मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा रहे। हेमराज मीणा ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं बल्कि जनजागरण को गति देना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इस अधिनियम की सही जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं और विपक्ष के झूठे प्रचार का मजबूती से जवाब दें। भाजपा की रणनीति केवल विरोध का जवाब देने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सरकार की उपलब्धियों को भी आक्रामक तरीके से सामने रखा जाएगा। कांग्रेस का आंदोलन राजनीतिक हताशा का परिणाम हेमराज मीणा ने कहा कि कांग्रेस का आंदोलन राजनीतिक हताशा का परिणाम है। जनता ने भाजपा को स्पष्ट जनादेश दिया है और सरकार उसी भरोसे पर काम कर रही है। कार्यशाला में हेमराज मीणा ने कहा कि वीबी जी रामजी को लेकर कांग्रेस जो भ्रामक प्रचार कर रही है, उसे दूर करें। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि वीबी जी रामजी अधिनियम सरकारी दस्तावेज नहीं बल्कि ग्रामीण भारत की तस्वीर बदलने का संकल्प है।उन्होंने कहा कि यह योजना गांवों के सर्वांगीण विकास और सामाजिक उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जीरामजी क्रांतिकारी कदम जिला प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने कहा कि वीबी जीरामजी विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है, जो मनरेगा की जगह लेगा और ग्रामीण विकास को गति देगा साथ ही भ्रष्टाचार पर रोक लगाएगा। ये नवाचार, प्रधानमंत्री की किसानों एवं श्रमिकों के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को साबित करता है. जिसका उद्देश्य है, ऐसे सुधारों से विकसित भारत 2047 के विजन से ग्रामीण भारत का व्यापक योगदान सुनिश्चित करना। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया, जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर, ममता जाट,जिला मंत्री नीलिमा आमेरा,मोनिका जैन, मंडल अध्यक्ष महावीर गुर्जर, महावीर पालीवाल,विनोद माहुर, अंकित डाबर,अतुल पारासर सहित अन्य मौजूद रहे।


