कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल रामगढ़ पर्वत का दौरा करेगा

अंबिकापुर | कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का एक दल 16 सितंबर को रामगढ़ पर्वत का दौरा करेगा। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य कोल ब्लॉक की गतिविधियों के कारण पर्वत पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभावों का आकलन करना है। जिलाध्यक्ष पाठक ने बताया कि हाल ही में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने इस बात का खुलासा किया था कि गलत आंकड़ों के आधार पर रामगढ़ पर्वत के ठीक बगल में एक नई कोयला खदान खोलने की कोशिश की जा रही है। पहले से चल रही खदानों में हो रही ब्लास्टिंग से पर्वत को नुकसान पहुंचने की खबरें लगातार मिल रही हैं। ऐसे में एक और नई खदान का खुलना इस प्राचीन पर्वत के अस्तित्व के लिए बड़ा खतरा पैदा कर सकता है। रामगढ़ पर्वत का महत्व केवल एक भौगोलिक संरचना तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रभु श्री राम के वनवास काल से जुड़ा एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल भी है। इसका संरक्षण क्षेत्र के निवासियों की आस्था और विश्वास का विषय है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *