25वीं राज्य स्तरीय शालेय शतरंज और नेटबॉल क्रीड़ा स्पर्धा आज से 19 तक

मुंगेली | मुंगेली जिले में 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 का आयोजन 16 सितंबर से 19 सितंबर तक किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 16 सितंबर को सुबह 11 बजे पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल, दाऊपारा, मुंगेली में होगा। इस समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू होंगे। वहीं, समापन समारोह 19 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसके मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे। उद्घाटन और समापन समारोह में विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में शतरंज (बालक/बालिका 14, 17, 19 वर्ष वर्ग) और नेटबॉल (बालक/बालिका 14 वर्ष वर्ग) जैसी स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *