कांग्रेस ने आज ED की कार्रवाई के विरोध में बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन इनकम टैक्स ऑफिस के सामने गांधी पार्क में किया गया। इस दौरान लोकसभा प्रभारी ने कहा कि बीजेपी ने जालसाजी कर शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। जिसके खिकाफ चार्जशीट भी पेश कर दी गई है। इसके खिलाफ हमें सड़कों पर उतरना पड़े या किसी और तरीके से प्रदर्शन करना पड़े तो, करेंगे। लोकसभा प्रभारी राजेश चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के खिलाफ बीजेपी ने जालसाजी करके दर्ज करवाया है। उसमें शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ एक पेश की गई है। ऐसा करके बीजेपी ने अपने चरित्र का प्रदर्शन किया है। आज पूरे प्रदेश में बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। अगर आवश्यकता हुई और जैसे भी निर्देश मिला तो, हम रेल रोको, सड़कों पर आंदोलन करेंगे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश सूपा ने बताया कि आज ED की कार्रवाई के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। आगे राहुल गांधी और गोविंद सिंह डोटासरा का जो भी निर्देश होगा वैसा किया जाएगा। हमारा हर कार्यकर्ता तैयार है। हम बीजेपी का डट कर विरोध करेंगे।


