बारां में वन सुरक्षा को मिली मजबूती:46 नए वनरक्षकों ने ज्वाइन किया, अवैध खनन और अतिक्रमण पर होगी सख्त कार्रवाई

बारां जिले के वन विभाग में 46 नए वनरक्षकों की नियुक्ति से वन सुरक्षा को नई मजबूती मिली है। उप वन संरक्षक अनिल कुमार यादव ने बताया कि ये सभी वनरक्षक 120वें वनरक्षक आधारभूत प्रशिक्षण को पूरा कर चुके हैं। प्रदेश स्तर पर आयोजित 120वें सत्र में कुल 972 वनरक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्हें वन और वन्यजीवों की सुरक्षा से जुड़ा विशेष प्रशिक्षण दिया गया। नए वनरक्षकों को जिले की विभिन्न रेंज में तैनात किया जाएगा। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नई नियुक्तियों से वनक्षेत्रों की निगरानी और मजबूत होगी। इससे वनों में अवैध कटान, अतिक्रमण और अवैध खनन पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। वन्यजीवों की सुरक्षा भी बेहतर हो सकेगी। नए वनरक्षकों की ज्वाइनिंग के दौरान सहायक वन संरक्षक नवनीत शर्मा भी मौजूद रहे। वन विभाग को उम्मीद है कि नए वनरक्षकों की तैनाती से वन संरक्षण को नई दिशा मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *