पुलिस स्थापना दिवस पर श्री महेश पब्लिक स्कूल के मैदान पर बुधवार को पत्रकार इलेवन और पुलिस लाइन 11 के बीच 15 ओवर का रोमांचक डे नाइट क्रिकेट मुकाबला खेला गया। इसमें पुलिस लाइन 11 ने पत्रकार इलेवन को 5 विकेट से मात दी। सीओ सिटी मनीष बड़गुर्जर की आक्रामक बल्लेबाजी और श्याम सुंदर की कसी हुई गेंदबाजी ने पुलिस लाइन 11 की जीत में अहम भूमिका निभाई। पत्रकार इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 15 ओवर में पांच विकेट खोकर 99 रन बनाए। अजय रावत, राहुल कौशिक ने अच्छी बल्लेबाजी की। कार्तिक नाराणिया और भगवान मेठानी ने अच्छी गेंदबाजी की।पुलिस लाइन 11 की ओर से श्याम ने 3 ओवर में केवल 3.33 की इकॉनमी से रन देकर 1 महत्वपूर्ण विकेट लिया, जिसने पत्रकार इलेवन के रन बनाने पर रोक लगाई। डिप्टी ने मनीष ने लगाए 5 छक्के पुलिस लाइन इलेवन में डिप्टी मनीष बड़गुर्जर ने 24 गेंदों पर 129.17 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए, जिसमें 5 शानदार छक्के शामिल थे। एसपी धमेंद्र सिंह ने भी 21 गेंदों पर 23 रन बनाए, जिसमें 1 चौका और 3 छक्के शामिल थे। इन दोनों की साझेदारी ने पुलिस लाइन 11 को 12.4 ओवर में ही टारगेट तक पहुंचा दिया। विजेताओं को एसपी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पॉजिटिव डायरेक्शन में काम करेंगे तो समाज में बदलाव आएगा एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 76 वे राजस्थान पुलिस दिवस समारोह के में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।उसी के तहत पुलिस और पत्रकार इलेवन के बीच फ्रेंडली मैच खेल गया।मैच के माध्यम से टीम वर्क का संदेश है कि जो डेमोक्रेसी के चार पिल्लर है वो सब मिलकर पॉजिटिव डायरेक्शन में काम करेंगे तो समाज में बदलाव आएगा।मैं आशा करता हूं कि पुलिस और मीडिया मिलकर समाज को पॉजिटिव डायरेक्शन देगी। पुलिस और प्रेस में फ्रेंडली रिलेशन बने एएसपी पारस जैन ने बताया कि पुलिस दिवस पर 2 दिन से अलग-अलग आयोजन किए जा रहे हैं। इसी के तहत आज पुलिस और प्रेस के बीच में डे-नाइट मैच खेला गया है,उसका परपज आपस में फ्रेंडली रिलेशंस बने,आपस में एक दूसरे कि अच्छी अंडरस्टैंडिंग बने और पुलिस हर आदमी की सेवा के लिए सदैव तैयार है ।


