कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन 8 अप्रैल से गुजरात के अहमदाबाद में होने जा रहा है। इसमें शामिल होने वाले कांग्रेस नेताओं की लिस्ट जारी की गई है। 55 नेताओं की इस सूची में लंबे समय से गायब चल रहे कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल का भी नाम है। इस मामले में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कहा कि ये कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन है या घोटालेबाजों का अधिवेशन। जो व्यक्ति कई दिनों से फरार चल रहे हैं, उन्हें राष्ट्रीय अधिवेशन में बुलाया गया है। समझना पड़ेगा उन्होंने जेल में बंद सौम्या चौरसिया और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को भी कही अपेक्षित श्रेणी में तो नहीं रखा है। दरअसल रामगोपाल अग्रवाल पिछले दो सालों से फरार चल रहे हैं। उन पर ईडी की रेड के बाद से ही शिकंजा कस गया था। 2022 में हुई छापेमारी में कई अहम दस्तावेज और सबूत जब्त किए गए थे। छत्तीसगढ़ में हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले और बाद में 2022-23 में दो-तीन बार उनके ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा था। तभी से वे न तो पार्टी के कार्यक्रमों में नजर आए, न ही किसी बैठक में शामिल हुए। खुद कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में मौजूद कई नेताओं को भी ये याद नहीं कि उन्हें आखिरी बार कब देखा गया था। सूची में इन नेताओं के नाम शामिल भूपेश बघेल, मोहन मरकाम, चरणदास महंत, टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, रविंद्र चौबे, संतराम नेताम, मोहम्मद अकबर, प्रेमसाय सिंह टेकाम, अमरजीत भगत, कवासी लखमा, शिवकुमार डहरिया, जयसिंह अग्रवाल, गुरु रुद्रकुमार, उमेश पटेल, अनिला भेड़िया, धनेंद्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, रामपुकार सिंह, खेलसाय सिंह, अमितेश शुक्ला, अरुण वोरा, कुलदीप जुनेजा, राजेश तिवारी, विकास उपाध्याय, केटी एस तुलसी, दीपक बैज, ज्योत्सना महंत, देवती कर्मा, रामगोपाल अग्रवाल, गुरमुख सिंह होरा, गिरीश देवांगन, रवि घोष, अरुण सिंघानिया, पीयूष कोसरे, फूलोदेवी नेताम, आकाश शर्मा, अरुण ताम्रकार, नीरज पांडे, छाया वर्मा, पूर्णचंद कोको पाढ़ी, देवेंद्र यादव, विनोद वर्मा, राजेंद्र तिवारी, पुष्पा देवी सिंह, प्रतिमा चंद्राकर, सुशील आनंद शुक्ला, अतुल श्रीवास्तव, संजय कुमार सिंह, अम्बिका मरकाम, सुमित्रा घृतलहरे, आदितेश्वर सिंह देव, अरुण सिसोदिया, मोतीलाल देवांगन, जितेन्द्र साहू के नाम शामिल हैं।


