कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान शुरु, देहाती प्रधान की चयन प्रक्रिया घोषित

जालंधर| कांग्रेस ने मंगलवार को नए जिला प्रधानों के चयन की प्रक्रिया आरंभ की है। कांग्रेस की जिला देहाती लीडरशिप की मीटिंग हुई है। नेशनल लेवल पर चल रहे संगठन सृजन अभियान के तहत अब पंजाब में भी नए पदाधिकारियों का चुनाव होगा। पहली मीटिंग में जालंधर ग्रामीण के कांग्रेस पर्यवेक्षक एवं उत्तराखंड के विधायक भुवन कापड़ी ने लीडरशिप को संबोधित किया। उधर, जालंधर देहाती की प्रधानगी के लिए करतारपुर नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन राणा रंधावा, पुराने लीडर अशवन भल्ला, नकोदर के हलका प्रभारी डॉ. नवजोत दाहिया के नामों की चर्चा आरंभ हो गई है। रंधावा इस समय पंजाब महासचिव हैं। जबकि जालंधर में वर्तमान जालंधर के देहाती कांग्रेस कमेटी के प्रधान विधायक लाडी शेरोवालिया हैं। भुवन कापड़ी ने बताया कि अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सबसे पहले 6 नामों का पैनल तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के नामों का पैनल तैयार करने के लिए संबंधित हलकों के सभी कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों से भी सलाह ली जाएगी। मीटिंग के दौरान ​​इस अवसर पर जसबीर सिंह डिंपा, परमजीत सिंह घावडी, पूर्व एसएसपी राजिंदर सिंह, हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया, डॉ. नवजोत सिंह दहिया, अश्वन भल्ला सहित अन्य नेता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *