जालंधर| निगम में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ निगम की संयुक्त यूनियनों ने सफाई मजदूर फेडरेशन पंजाब के जरनल सेक्रेटरी सन्नी सहोता की अध्यक्षता में एसएसपी विजिलेंस को वेस्ट हलके में हुए घोटालों की जांच को लेकर ज्ञापन दिया। वेस्ट हल्के में 5 करोड़ रुपये से भी ज्यादा विकास के कार्यों के टेंडर लगाए थे। जिनमें 44 विकास कार्यों के टेंडरों में गड़बड़ी साबित की गई है। इसलिए इन टेंडर्स को नगर निगम द्वारा अब रद्द कर दिया है। इस पर नगर निगम की यूनियनों ने रोष प्रकट किया है। ठेकेदारों से मिलीभगत करके निगम के जो अधिकारी घोटाला कर रहे है। उन पर सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। इस अवसर पर सन्नी सेठी, गौरव गिल, अशोक भील, काका थापर, छोटा राजू, नीरज सभ्रवाल, हरजीत बोब्बी, विक्की सहोता, अमर कल्याण, करण थापर, हुसन लाल, विनोद सहोता आदि मौजूद रहे।


