कांग्रेस का 84वां अधिवेशन आज से अहमदाबाद में:64 साल बाद गुजरात में हो रहा; आज CWC की मीटिंग, कल 1700 प्रतिनिधियों की चर्चा

कांग्रेस का 84वां अधिवेशन अहमदाबाद में हो रहा है। यह दो दिन (8 और 9 अप्रैल) चलेगा। गुजरात में 64 साल बाद पार्टी यह कार्यक्रम कर रही है। इससे पहले 1961 में भावनगर में अधिवेशन हुआ था। यह आजादी के बाद गुजरात में कांग्रेस का पहला कार्यक्रम था। इस साल महात्मा गांधी के बतौर कांग्रेस अध्यक्ष 100 साल पूरे हो रहे हैं। इसके अलावा सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती भी है। दोनों ही महान विभूतियां गुजरात में पैदा हुई थीं, इसलिए कांग्रेस पार्टी ये अधिवेशन गुजरात में कर रही है। 8 अप्रैल को कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक के साथ होगी। यह बैठक सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय स्मारक में होगी। इसमें CWC के सदस्यों के साथ-साथ कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। 9 अप्रैल को मुख्य अधिवेशन होगा, जिसमें देशभर से 1700 से अधिक कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि भाग लेंगे। यह कार्यक्रम साबरमती रिवर फ्रंट पर होगा। यहां VVIP डोम बनाया गया है। इस अधिवेशन की थीम है, ‘न्यायपथ: संकल्प, समर्पण, और संघर्ष।’ अधिवेशन में सोनिया गांधी, राहुल, प्रियंका गांधी वाड्रा जैसे सीनियर लीडर मौजूद रहेंगे। पार्टी के मुताबिक यह अधिवेशन गुजरात में संगठन को मजबूत करने और 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए रोडमैप तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। अधिवेशन के लिए कांग्रेस की तैयारियां कांग्रेस ने गुजरात में 5 अधिवेशन किए गुजरात में कांग्रेस के चुनावी सफर पर एक नजर
गुजरात में कांग्रेस का चुनावी सफर एक लंबी और उतार-चढ़ाव भरी कहानी है। स्वतंत्रता के बाद से लेकर अब तक कांग्रेस ने गुजरात में कभी मजबूत पकड़ बनाई तो कभी उसे सत्ता से बाहर होना पड़ा। कांग्रेस के गुजरात अधिवेशन से जुड़ी पुरानी तस्वीरें… भावनगर अधिवेशन की 3 तस्वीरें… ———————————– कांग्रेस के अधिवेशन से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सैम पित्रोदा बोले- कांग्रेस में चर्चाएं होती हैं, एग्जीक्यूशन नहीं; जिम्मेदारों से पूछें- रायपुर-जयपुर सम्मेलन में जो फैसले लिए, वे लागू क्यों नहीं हुए ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा, ‘मुझे गर्व है कि पार्टी गुजरात में अधिवेशन कर रही है। मेरा मानना है कि कांग्रेस के अधिवेशन में आइडियोलॉजी पर अच्छी चर्चा होती है, लेकिन एग्जीक्यूशन नहीं हो पाता। कांग्रेस नेता अपने अंदर गांधीजी के विचार ला पाए तो यह बड़ी उपलब्धि होगी।’ पूरा इंटरव्यू पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *