रांची| रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने एक बयान जारी कर कहा है कि हिंदू विरोध कांग्रेस के ताबूत की आखिरी कील बनेगा। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के हालिया बयान का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि रेड्डी ने जो कहा है, वह बहुत ही शर्मनाक और हर हिन्दू की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। हिंदू देवी-देवताओं पर इस तरह की ओछी टिप्पणी कांग्रेस की मानसिकता को बताने वाला है। इससे कांग्रेस का हिंदू विरोधी डीएनए एक बार फिर सामने आया है। पहले से ही स्पष्ट होता रहा है कि कांग्रेस की मानसिकता विशुद्ध रूप से हिंदू विरोधी है।


