रांची| झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष के रंजन कुमार यादव के निर्देश पर 7 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से प्रदेश राजद कार्यालय में युवा राजद की राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। दूसरी ओर राज भवन का नाम बदलकर लोक भवन करने के केंद्र सरकार के फैसले पर राजद ने तंज कसा है। प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार 11 वर्षों से चल रही है। इस सरकार ने सिर्फ देश की स्थापित संस्थाओं के नाम बदलने का काम किया है।


