कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

भास्कर न्यूज | गरियाबंद दिल्ली में आयोजित ग्लोबल एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के द्वारा किए गए शर्टलैस प्रदर्शन को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने कड़ी आलोचना की है। मंगलवार को जिला अध्यक्ष बिंदु सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा ने तिरंगा चौक में घटना के विरोध में कांग्रेस के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला भी फूंका। भाजपा महिला मोर्चा सिन्हा ने युवा कांग्रेस के इस प्रदर्शन को शर्मनाक, अमर्यादित और राष्ट्रविरोधी बताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को धूमिल करने की सोची-समझी राजनीतिक साजिश है। इस दौरान प्रदर्शन में जिला प्रवक्ता शिवांगी चतुर्वेदी, महामंत्री भारती साहू, रेणुका साहू, पुष्पा साहू, मधु देवांगन, अनीता यादव, सुहाग पड़े, माही यादव, ममता यादव, स्निग्ध शर्मा, प्रगति देवांगन, जमुना गजभिए, प्रियंका सोनी, अनीता नायक, आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *