कांग्रेस के विरोध से गाइड -लाइन मूल्य में कटौती

भिलाई | जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के प्रवक्ता जावेद खान ने कहा है कि भाजपा सरकार द्वारा कलेक्टर गाइडलाइन में की गई कटौती इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा उठाई गई आपत्तियां पूरी तरह जायज थीं। वर्ष 2019-20 की दरों की तुलना में 300 से 400 प्रतिशत तक की बेतहाशा बढ़ोतरी से आम नागरिक, छोटे भू-स्वामी और मध्यम वर्ग बुरी तरह प्रभावित हो रहे थे। खान ने कहा कि बढ़े हुए गाइडलाइन मूल्य के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई ने जिला मूल्यांकन समिति के समक्ष क्षेत्रवार लिखित में आपत्ति दर्ज कराते हुए प्रशासन का ध्यान इस जनविरोधी निर्णय की ओर आकर्षित किया था। कांग्रेस के निरंतर दबाव और जनभावनाओं को देखते हुए भाजपा सरकार को आखिरकार पीछे हटना पड़ा और गाइडलाइन दरों में कटौती करनी पड़ी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *