2 लाख के सामान, 4 स्कूल भी शामिल

भास्कर न्यूज | धमतरी छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत खेल संघ व खेल परिसर शासकीय स्कूलों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। यह योजना इसी साल शुरू हुआ है। पहली बार इस योजना के तहत सामानों की खरीदारी खेल विभाग ने की है। अब सामानों का वितरण किया रहा है। खिलाड़ियों को 50 से अधिक प्रकार के सामान उच्च क्वालिटी के दिए जा रहे हैं। पहली बार नगर निगम धमतरी क्षेत्र के 7 खेल संघ को भी सामान मिल रहा है। पर्याप्त खेल सामान नहीं होने के चलते खिलाड़ी अच्छे से प्रैक्टिस नहीं कर पाते थे। हर साल धमतरी जिले से स्कूल गेम्स व ओपन खेल प्रतियोगिता में 350 से अधिक खिलाड़ी राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेडल लाने में सफल हो रहे हैं, वहीं 40 से अधिक नेशनल तक पहुंचकर मेडल जीत रहे हैं। खेल संघ को स्पोर्ट्स सामान मिलने से प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। कुरूद ब्लाक के ग्राम परखंदा में बॉल बैडमिंटन, शिव सिंह वर्मा स्कूल धमतरी में टेबल टेनिस और क्रिकेट, गट्‌टासिल्ली नगरी में एथलेटिक्स, आमदी में बॉस्केट बाल, लॉन टेनिस और नगर पालिक निगम धमतरी खेल संघ- कुश्ती, एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, कराते में प्रत्येक को 2-2 लाख रुपए के खेल सामान दिए जा रहे हैं। खेल विभाग ने यह सामान दिए: खेल विभाग ने स्पोर्ट्स सामानों की खरीदारी की है। इसमें डंबल, केटलवेल डंबल, फोम गद्दा, कुश्ती मेट, वेटलिफ्टिंग प्लेट, रिस्ट बैड, कुश्ती कास्ट्यूम रेड, कुश्ती कास्ट्यूम ब्लू, कुश्ती जूता, वेट मशीन, कराते ग्लब्स, कराते शीनगार्ड, कराते हेडगार्ड कराते चेस्टगार्ड, कराते टारगेड, कराते बेल्ट, कबड्‌डी मेट, बॉक्सिंग हेडगार्ड, किक बॉक्सिंग पेडिंग पंच, हर्डल, पुशअप बार, कुश्ती मेट, वेटलिफ्टिंग राड, वेट मशीन, रोमन रिंग बार, वर्टिकल बार, हर्डल, पुशअप बार, क्रिकेट बैट, बॉल, बैडमिंटन, फुटबाल, तीर-धनुष सहित अन्य सामान है। इसका वितरण किया जा रहा है। ग्रामीण अभ्यास केंद्र में 60 हजार का वितरण ग्रामीण अभ्यास केंद्र योजना के तहत प्रत्येक ब्लाक में 3-3 स्कूलों को 60-60 हजार रुपए के सामान खेल विभाग द्वारा दिए जाते हैं। छग क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के खेल संघ स्पोर्ट्स सामान के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें पंजीकृत खेल परिसर, खेल संघ व खेल क्लब हो सकता है। 2-2 लाख रुपए के स्पोर्ट्स सामान दिए जाएंगे। ग्रामीण अभ्यास केंद्र योजना पूर्व से संचालित है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र के ही खेल मैदान परिसर वाले आवेदन कर सकते हैं। इसमें 60-60 हजार रुपए तक खेल सामान दिया जाता है। सहायक खेल अधिकारी जेपी देव बताया कि नगर निगम से डिमांड सूची मिली थी, जिनमें से जिला कुश्ती संघ धमतरी, जय बजरंग अखाड़ा गोकुलपुर, जिला कराते संघ, किक बॉक्सिंग क्लब, नगर पालिका खेल परिसर, फ्रीडम एकेडमी, आजाद चौक अखाड़ा के प्रभारी व अध्यक्ष को सामानों का वितरण नगर निगम के माध्यम से होगा। सामानों की खरीदारी की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *