भास्कर संवाददाता | पाली कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए रविवार को पाली पहुंची जिला प्रभारी हरियाणा की पूर्व मंत्री व विधायक गीता भुक्कल सहित पदाधिकारियों ने दावेदारों से आवेदन लिए। आवेदन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बताना होगा कि क्यों बनना चाहते हैं जिलाध्यक्ष? विजन क्या होगा? आपराधिक मामले की जानकारी के साथ-साथ पार्टी ने कभी निष्कासित तो नहीं किया? यह भी बताना होगा? कितने चुनाव लड़े, परिणाम, वोट प्रतिशत व सामाजिक कार्यों से जुुड़े रहे हैं? पार्टी द्वारा आयोजित ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लिया या नहीं? ऐसी जानकारी मांगी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी(AICC) की ओर से संगठन सृजन अभियान के तहत प्रभारी प्रदेश महासचिव हरीश चौधरी व संजीव सिंह बारहठ भी रविवार पाली पहुंचे। 15 से अधिक नेताओं ने किया आवेदन, आज भी होंगे: कांग्रेस कार्यालय में जिला प्रभारी सोमवार को पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद जो भी आवेदन देना चाहता है, उनके आवेदन लिए जाएंगे। कांग्रेस मंे पहली बार इस प्रकार के संगठन सृजन कार्यक्रम में उत्साह देखा जा रहा हैै। रविवार को सर्किट हाउस में 15 से अधिक नेताओं ने जिलाध्यक्ष के लिए आवेदन किए। अभी प्रदेश में आने वाले समय में निकाय, पंचायतांे के चुनाव होने हैं। पाली में सिर्फ एक विधायक भीमराज भाटी व एक प्रधान रोहट से सुनीता कंवर राजपुरोहित हैं। बाकी जगह प्रधान, जिलाप्रमुख व विधायक भाजपा से हैं। ऐसे में नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में ही अगले चुनाव होंगे।


