कांग्रेस जिलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा की शीर्ष नेतृत्व से मुलाक़ात:14 दिसंबर को होने वाली ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारेली पर चर्चा

राजस्थान कांग्रेस में संगठन स्तर पर बदलाव के बाद अब नव नियुक्त जिलाध्यक्षों की सक्रियता तेज़ हो गई है। जयपुर में पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में नागौर के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष हनुमान राम बांगड़ा ने भी हिस्सा लिया। ​इस बैठक में, राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, वरिष्ठ नेता सचिन पायलट, और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली जैसे पार्टी के दिग्गज़ मौजूद रहे, जिससे नागौर के जिलाध्यक्ष को ज़मीनी स्तर पर काम करने की दिशा में सीधा मार्गदर्शन मिला। ​बताया गया कि जिलाध्यक्ष बांगड़ा की मौजूदगी में डोटासरा ने प्रमुख रूप से नागौर सहित सभी ज़िलों में संगठन को मजबूत बनाने हेतु महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस दौरान, नागौर में पार्टी की स्थिति को और बेहतर करने के लिए रणनीतिक विमर्श हुआ। इसके अतिरिक्त, कांग्रेस की आगामी महत्वपूर्ण पहल 14 दिसंबर को आयोजित होने वाली ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली की तैयारियों को लेकर भी जिलाध्यक्ष बांगड़ा के साथ गहन चर्चा की गई। यह बैठक इस बात का संकेत देती है कि नागौर की ज़िला इकाई अब प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों के साथ संगठन को और अधिक गतिशील बनाने की दिशा में बड़ी भूमिका निभाने के लिए तैयार है। बैठक के बाद नागौर जिलाध्यक्ष बांगड़ा ने पार्टी पदाधिकारियों से मुलाक़ात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत से भी मुलाक़ात की और नागौर में संगठन के बारे में विस्तृत चर्चा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *