डीग शहर में जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ। गणेश मंदिर के पास एक निजी मैरिज होम में आयोजित इस चुनाव में जगदीश प्रसाद जांगिड़ को निर्विरोध जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। इस अवसर पर जांगिड़ ब्राह्मण समाज के कई लोग उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जांगिड़ को साफा पहनाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। चुनाव प्रक्रिया के दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी कमलेश कुमार जांगिड़ भूरी सिंह , लल्लू राम ,संतोष , अशोक कामा , रमेश सितारा , रमेश नगर ,और जिला निर्वाचन अधिकारी जयदेव शास्त्री मौजूद रहे। इनके साथ कुम्हेर तहसील अध्यक्ष अमित कुमार, कामा तहसील अध्यक्ष गगन कुमार, डीग तहसील अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, नगर तहसील अध्यक्ष केदार प्रसाद, प्रकाश प्रकाश, जिला अध्यक्ष दिनेश चंद, अशोक कुमार, बाबूलाल सहित जिले भर से जांगिड़ समाज के सदस्य मौजूद थे।


