कांग्रेस नीमच शहर-1 ब्लॉक अध्यक्ष बने महेंद्र लोक्स:जावद से महेंद्रसिंह सिसोदिया और मनासा की जिम्मेदारी श्याम सोनी को मिली

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशभर में 780 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की जारी इस सूची को प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी का अनुमोदन प्राप्त है। इसी क्रम में, नीमच जिले की तीनों विधानसभाओं- जावद, नीमच और मनासा – में भी ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इन नियुक्तियों को लंबे समय से चल रही संगठनात्मक कवायद का हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, जनता से सीधा संवाद स्थापित करना और आगामी चुनावी तैयारियों को गति देना है। सूची जारी होने के बाद नीमच जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह देखा गया। इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी जावद विधानसभा क्षेत्र में जावद ब्लॉक के लिए महेंद्रसिंह सिसोदिया उर्फ जीतू बापू, रतनगढ़ ब्लॉक के लिए शंभू भाई चारण और सिंगोली ब्लॉक के लिए सत्तूलाल धाकड़ को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नीमच विधानसभा क्षेत्र में नीमच शहर-1 से महेंद्र लोक्स, नीमच शहर-2 से ओम दीवान, नीमच ग्रामीण-1 से बलवंत पाटीदार, नीमच ग्रामीण-2 से विनोद सिंह चौहान और जीरन ब्लॉक से नरेंद्रसिंह राणावत को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। मनासा विधानसभा क्षेत्र में मनासा ब्लॉक के लिए श्याम सोनी, कुकड़ेश्वर ब्लॉक के लिए जसवंतसिंह चंद्रावत और रामपुरा ब्लॉक के लिए ईश्वर मुजावदिया को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया है। कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि इन नियुक्तियों से स्थानीय स्तर पर संगठन को नई मजबूती मिलेगी और आगामी राजनीतिक रणनीति को बल मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *