कांग्रेस नेता गुंजल बोले-शहर का सत्यानाश हो गया:क्या सिर्फ हमारी ही जिम्मेदारी है कोटा शहर को बचाना, हालात बद से बदतर

कोटा में कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रहलाद गुंजल ने कहा कि पिछले दो सालों में राज्य की जनता को सिर्फ वादे ही मिले हैं, जबकि जमीनी स्तर पर हालात बद से बदतर होते चले गए हैं। प्रहलाद गुंजल ने आरोप लगाया कि सरकार जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाकर केवल प्रचार में लगी हुई है। आम आदमी की आवाज को नजरअंदाज किया जा रहा है। वे सरकार की नाकामियों को घर-घर तक पहुंचाएं। इस दौरान उन्होंने कोटा शहर की बात करते हुए कहा कि कोटा शहर को बर्बाद कर दिया है। क्या सिर्फ हमारी ही जिम्मेदारी है कोटा शहर को बचाना। कोटा में कांग्रेस की ओर से पोल खोल रैली का आयोजन किया गया। राज्य सरकार के 2 साल के कार्यकाल को लेकर आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक जुटे। रैली स्थल पर लगाए गए बैनरों और पोस्टरों के जरिए कांग्रेस ने बीजेपी सरकार की नीतियों और फैसलों पर सवाल खड़े किए। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया। व्यापारियों पर दबाव बनाया जा रहा है
गुंजल ने कहा- शहर के व्यापारियों पर दबाव बनाया जा रहा है, जबरन हिस्सेदार बनाया जा रहा है। शहर को क्या क्या हो रहा है सबका पता है लेकिन कोई बोलने वाला नहीं। प्रदेश में भजनलाल सरकार नहीं है, ब्यूरोक्रेसी के लोग कहते आए हैं कि यहां तो पंत सरकार चलती रही है। अरावली पर कोई नहीं बोला। सभा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि ‘पोल खोल रैली’ का उद्देश्य जनता को सरकार की वास्तविक स्थिति से रूबरू कराना है। इस दौरान उन्होंने कहा कि ब्यूरोक्रेसी की जिम्मेदारी आम जनता के लिए है, नेताओं के लिए नहीं है। पेड तो मां के नाम पर लगाने की बात कही है लेकिन करोड पेड़ बडे़ व्यापारियों के लिए कटवाए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *