टीकमगढ़ में 15 से 30 जनवरी तक होगा हिंदू सम्मेलन:साधु-संतों ने किया एकजुटता का आह्वान, कलश यात्रा निकाली

टीकमगढ़ में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल की ओर से 15 से 30 जनवरी तक हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। इन सम्मेलनों की तैयारियों के तहत बुधवार को नजरबाग मंदिर परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके बाद एक कलश यात्रा भी निकाली गई। विजय राघव मंदिर पर हुई खत्म यह कलश यात्रा नजरबाग प्रांगण से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पपौरा चौराहा स्थित विजय राघव मंदिर पर खत्म हुई। इसमें बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग, मातृशक्ति और साधु-संतों ने भाग लिया। 5 से 30 जनवरी तक नगर की प्रत्येक बस्ती में हिंदू सम्मेलन होंगे कलश यात्रा से पहले साधु-संतों ने समस्त हिंदू समाज को संगठित होने का आह्वान किया। समाजसेवी शिरीष बिहारी मिश्रा ने बताया कि 15 से 30 जनवरी तक नगर की प्रत्येक बस्ती में हिंदू सम्मेलन होंगे। कार्यक्रम के संयोजक अमर प्रताप सिंह चौहान ने आगामी सम्मेलनों की रूपरेखा प्रस्तुत की। समाज में समरसता बढ़ाने का किया आह्वान राघवेंद्र महाराज ने हिंदू समाज से एकजुट होकर समाज में समरसता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इन बस्ती-स्तरीय हिंदू सम्मेलनों का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित और शक्ति संपन्न बनाना है। इन आयोजनों में सैकड़ों की संख्या में हिंदू समाज के लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *