कांग्रेस नेता ने रेप किया, 3 माह की प्रेग्नेंट हुई:कांकेर की युवती बोली- शादी करने को कहा तो पीटा, इंस्टा से हुई थी फ्रेंडशिप

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में कांग्रेस नेता ने इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती की। इसके बाद युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। युवती जब 3 महीने की प्रेग्नेंट हो गई तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। युवती ने युवा कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता रहे और वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य हेमंत बघेल (28) के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत की है। पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पहले प्यार का इजहार किया, फिर दुष्कर्म युवती से आरोपी की जान पहचान 2022 में हुई थी। 28 जनवरी 2023 को आरोपी युवती से मिलने के बहाने उसके किराए के मकान में पहुंच गया। फिर प्यार का इजहार किया और शादी करने की बात कहकर शारीरिक संबंध बनाने जोर जबरदस्ती करने लगा। युवती के मना करने के बावजूद युवक ने शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी लगातार पीड़िता के साथ 2 साल तक संबंध बनाता रहा, जिससे पीड़िता 3 माह की गर्भवती हो गई। गर्भवती होने के बाद उसने शादी करने से मना कर दिया। शादी करने की बात पर की मारपीट आरोपी शादी से मना करने के साथ ही गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा, जिससे परेशान होकर पीड़िता ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 376(2)(व), 294, 323 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया। 24 घंटे के अंदर आरोपी को उसके घर में दबिश देकर गिरफ्तार किया। कार्रवाई पूरी होते ही आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। ————————————- छत्तीसगढ़ में रेप से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… रायपुर में शादी का झांसा देकर असिस्टेंट प्रोफेसर से रेप: फारेस्ट रेंजर ने होटल बुलाकर वारदात को दिया अंजाम, एक साल पहले हुई थी दोस्ती रायपुर में एक महिला से शादी का झांसा देकर रेप की वारदात काे अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी और पीड़िता एक दूसरे को बीते सालभर से जानते थे। आरोपी ने दोस्ती गहरी होने के बाद शादी करने का झांसा दिया। फिर होटल के कमरे में रेप की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में महिला की शिकायत के बाद तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *