14 साल की लड़की से रेप…शेल्टर होम में सुसाइड:बाथरूम में लगाई फांसी, नाबालिग लड़के ने किया था दुष्कर्म, मेडिकल-टेस्ट के लिए लाई गई थी

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में रेप पीड़िता नाबालिग ने शेल्टर होम में खुदकुशी कर ली। लड़की ने वॉशरूम में फांसी लगाई है। नाबालिग लड़के ने उसके साथ रेप किया था। 3 दिन पहले वह जशपुर पहुंची और कोतवाली थाने में रेप की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जीरो में मामला दर्ज किया। इसके बाद उसे शेल्टर होम में काउंसलिंग के लिए रखा गया था। लेकिन मंगलवार सुबह 9 बजे उसने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़की (14 साल) जिले के आस्ता थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। मां का निधन, पिता मानसिक रूप से बीमार नाबालिग ने पुलिस को बताया था कि गांव के ही एक नाबालिग लड़के (15) ने उससे रेप किया। उसकी मां का निधन हो चुका है और उसके पिता का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। पुलिस के अनुसार नाबालिग की मेडिकल जांच की जानी थी। आत्महत्या के कारणों का नहीं चला पता जशपुर एसडीओपी चंद्रशेखर परमा ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतिका के परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। आरोपी नाबालिग हिरासत में नाबालिग आस्ता थाना क्षेत्र से जशपुर शहर में अकेले पहुंची थी लेकिन किन परिस्थितियों में उसे आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। रेप के आरोपी नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के बाद उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। ————————————– छत्तीसगढ़ में रेप से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 12वीं की छात्रा का किडनैप…महिला टॉयलेट में रेप: छत्तीसगढ़ से ओडिशा ले गए, जबरन नशीली चाट खिलाई, कहा-किसी को बताया तो जान से मार दूंगा छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले से 12वीं की छात्रा को किडनैप कर आरोपी ने ओडिशा में रेप की वारदात को अंजाम दिया। नाबालिग छात्रा को पहले जबरन नशीली दवा मिली चाट खिलाई। जब वह बेहोश हो गई तो उसे महिला टॉयलेट में ले जाकर दुष्कर्म किया। किडनैपिंग में आरोपी के 2 नाबालिग समेत 5 दोस्तों ने मदद की। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *