कांग्रेस नेता बोले- बीजेपी सांप्रदायिक एजेंडा पूरा करना चाहती है:एसआईआर को लेकर कलेक्टर अधिकारियों पर दबाव, बिरला को दी चुनौती

प्रदेश में एसआईआर को लेकर कांग्रेस लगातार बीजेपी पर हावी हो रही है। कोटा में बुधवार को कांग्रेस नेता प्रहलाद गुजंल के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला गया। एसआईआर के नाम पर मतदाता सूचीयो में से मतदाताओं के नाम काटे जाने के विरोध तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने नयापुरा कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ता मौजूद रहे। गुंजल ने कहा कि सरकार आम आदमी के लोकतांत्रिक अधिकारों पर डाका डाल रही हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि आमआदमी को अपने मताधिकार व लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए सड़कों पर आना होगा। उन्होंने कहा कि एसआईआर के जरीये बीजेपी सांप्रदायिक एजेंडा पूरा करना चाहती है। कलेक्टर परेशान है अधिकारी परेशान है, ऊपर से नाम काटे जाने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे बुरा क्या होगा कि पालिका के चेयरमेन और नेशनल अवार्डी रहे नसरूददीन का नाम काटने का फॉर्म जमा करवा दिया गया। नेताओं ने कह दिया कि विधानसभा से कांग्रेस विचारधारा के लोगों के नाम काटो। गुंजल ने कोटा बूंदी सांसद ओम बिरला पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बिरला जी ने हर एक विधानसभा से दस दस हजार नाम काटने को कहा है, आप क्या परंपरा सेट करना चाहते हो। अगले चुनाव में मोदी मंदिर की चादर ओढ़ने के बजाय अपने काम पर वोट मांगना, चेहरे पर अभी से हवाईयां उड़ने लगी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी जो जनता के साथ कर रही है, वह नहीं करने दिया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता हमेशा बीजेपी के गलत मंसूबों के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *