कांग्रेस ने घेरा बिजली दफ्तर, कहा- लूट रही बीजेपी सरकार:बिजली बिल में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन, युवा कांग्रेस ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

बिजली की बढ़ी हुई दरों को वापस लेने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने शनिवार को मायापुर स्थित विद्युत मंडल के पूर्वी जोन कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि सरकार बिजली में घाटा बताकर लोगों को लूट रही है। बिजली बिल हाफ योजना खत्म होने के बाद बिल दोगुने हो गए हैं। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि, 2023 में बीजेपी की सरकार के आने के बाद से अब तक बिजली की दरों में 80 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि हो गई है। घाटे के नाम पर प्रदेश की भाजपा सरकार ने न केवल बिजली की कीमतों में वृद्धि की, बल्कि कांग्रेस सरकार के समय शुरू की गई बिजली बिल हाफ योजना को भी समाप्त कर दिया। इसलिए आज विद्युत उपभोक्ताओं के बिजली बिल लगभग दोगुने हो गए हैं। भाजपा सरकार की प्रायोजित लूट कांग्रेस जिलाध्यक्ष पाठक ने कहा कि, बिजली की दरों में की जा रही वृद्धि भाजपा सरकार की प्रायोजित लूट है। जब कोयला हमारा, जमीन हमारा, पानी हमारा तो हम पर बिजली दरों की महंगाई का बोझ क्यों। 2023 तक कांग्रेस की सरकार में यही बिजली विभाग कम बिजली दरों और बिजली बिल हाफ योजना के बावजूद मुनाफे में था। लेकिन सरकार बदलते ही भाजपा के कुप्रबंधन की वजह से बिजली विभाग घाटे में चला गया। इस घेराव कार्यक्रम में जेपी श्रीवास्तव, द्वितेंद्र मिश्रा, राकेश गुप्ता, हेमंत सिन्हा, विनय शर्मा ,मो इस्लाम, विनीत जायसवाल, इंद्रजीत सिंह धंजल, रामविनय सिंह, जगन्नाथ कुशवाहा, सीमा सोनी, लोकेश पासवान, आशीष जायसवाल, चंद्रप्रकाश सिंह, रजनीश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। युवक कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान जिला कांग्रेस के प्रदर्शन के साथ ही युवा कांग्रेस बिजली बिलों में वृद्धि के विरोध में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान लोगों से संपर्क कर बिल वृद्धि वापस लेने के लिए उनके हस्ताक्षर भी लिए। युवा कांग्रेस के हिमांशु जायसवाल, सतीश बारी, विष्णु सिंहदेव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इस अभियान को शुरू किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *