कांग्रेस ने जारी किया अंबिकापुर का घोषणा पत्र:कुछ पुराने वादे, कुछ भाजपा के घोषणा में भी, भाजपा पर आचार संहिता के उलंघन का लगाया आरोप

नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस कमेटी ने अंबिकापुर नगर निगम के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया है। शुक्रवार को पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव द्वारा राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान नगर निगम के लिए कांग्रेस का 17 बिंदुओं का घोषणापत्र जारी किया है। घोषणा पत्र में कुछ घोषणाएं पुरानी हैं और कुछ घोषणाएं भाजपा ने भी की है। कांग्रेस ने घोषणापत्र में कांग्रेस की सरकार बनने कर शहर को तारों के जाल से मुक्ति दिलाने और शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में फिर से अंतर्राष्ट्रीय ख्याति दिलाने का वादा किया है। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि 10 वर्ष अंबिकापुर की 40 प्रतिशत आबादी पेयजल संकट से गुजर रही थी। बांकी बांध के गिरते जलस्तर के बावजूद हमने अमृत मिशन के सुदृढ क्रियान्वयन से शहर की पेयजल संकट को समाप्त करेंगे। घुनघुट्टा बांध से एक और नवीन 17 एमएलडी का वाटर फ़िल्टर प्लांट स्थापित करेंगे। गोधनपुर, नामनकाला एवं पुराने बस स्टैंड में 20 लाख लीटर की क्षमता के नवीन पानी टंकी का निर्माण करेंगे। सड़कों को हैंडओवर लेंगे अंबिकापुर के तमाम मुख्यमार्ग सदर रोड, देवीगंज रोड, स्कूल रोड, ब्रम्ह रोड, रायगढ़ रोड, आदि राष्ट्रीय राजमार्ग और पीडब्ल्यूडी के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। इसके कारण नगर निगम इनका रखरखाव नहीं कर सकती। हम इन मुख्य मार्गों का राष्ट्रीय राजमार्ग और पीडब्ल्यूडी से नगर निगम को हैंड ओवर का प्रयास करेंगे, ताकि इनका नियमित रखरखाव सुनिश्चित कर सकें और गड्ढों से मुक्ति मिल सके। अंबिकापुर शहर में बढ़ते ट्रैफिक के परिपेक्ष में नवीन मार्ग स्थापित करेंगे। कांग्रेस के घोषणा पत्र में भी नया रिंगरोड टीएस सिंहदेव ने बताया कि अंबिकापुर बायपास का टेंडर लग चुका है एवं ज़मीन अधिग्रहण की कार्यवाही चालू है। हम अंबिकापुर की रिंग रोड और बायपास को जोड़ते हुए लिंक सड़को की स्थापना करेंगे। शहर को तारों के जल से मुक्त कराने के लिए विद्तुत तारों को अंडरग्राउंड किया जाएगा। महामाया प्रवेश द्वार एवं कॉरिडोर की योजना स्वीकृत की थी। प्रवेश द्वार से मंदिर तक माँ महामाया कॉरिडोर की स्थापना करेंगे। शहर में एक नवीन उच्चस्तर के स्टेडियम का निर्माण करेंगे जहां रणजी ट्रॉफी स्तर के प्रतियोगिता आयोजित हो सके। साथ ही पीजी कॉलेज स्थित हॉकी मैदान में एस्ट्रो टर्फ बिछायेंगे। शहर में सर्व सुविधा युक्त ऑटो रिक्शा एवं ई रिक्शा के लिए पार्किंग एवं चार्जिंग की व्यवस्था करेंगे। पुराने वादे फिर घोषणा पत्र में कांग्रेस ने घोषणापत्र में वादा किया है कि पुराने बस स्टैंड की भूमि पर गोल-बाज़ार का निर्माण किया जाएगा, जिससे रोज़गार बढ़ेगा और व्यवसाय समृद्ध होगा। साथ ही पुराने बस स्टैंड से लगे राज्य परिवहन निगम के पूर्व डिपो का आवंटन प्राप्त कर उससे ऑक्सीज़ोन बना कर एक बड़े पार्क के रूप में विकसित करेंगे। हम नगर निगम के लिए नवीन वेंडिंग एवं रोज़गार नीति बनायेंगे। नये वेंडिंग जोन का निर्माण करेंगे और मौजूदा वेंडिंग जोन का क्षेत्र बढ़ायेंगे। शहर के चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे एवं हायमास्ट लाइट की स्थापना की जायेगी। 10 वर्षों के कार्यकाल में हमने अंबिकापुर निगम में हरे-भरे क्षेत्र का विस्तार 4 प्रतिशत से बढ़ाकर 6 प्रतिशत किया है। इसे हम न्यून्यतम 10 प्रतिशत तक ले जाएंगे। अंबिकापुर शहर के तालाबों का जीर्णोद्धार जारी रहेगा। भाजपा पर आचार संहिता उलंघन का आरोप टीएस सिंहदेव ने भाजपा पर आचार संहिता के उलंघन को लेकर आरोप लगाया है। सिंहदेव ने कहा भाजपा शहर में प्रचार कर रही है कि मुख्यमंत्री निशुल्क नजूल पट्टा बांटेंगे। जयस्तंभ को भगवा रंग से ढंक दिया गया है। सिंहदेव ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी पंपलेट बांट रहे हैं जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार का मोनो लगा है और उसमें लिखा है, छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग द्वारा जनहित में जारी। यह पंपलेट बंटना ही नहीं चाहिए। चुनाव आयोग की यह जवाबदेही है, निष्पक्ष चुनाव कराने की। लेकिन वे चुप बैठे हैं। ये रहे मौजूद इस दौरान जेपी श्रीवास्तव, राकेश गुप्ता, डॉ. अजय तिर्की, शफी अहमद, बालकृष्ण पाठक, अजय अग्रवाल आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *