छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशी जनसंपर्क में जूटे हुए हैं। वहीं आज पूर्व कैबिनेट मंत्री व खरसिया विधायक उमेश पटेल ने निगम चुनाव को लेकर रोड शो व रैली निकाली। जिसमें उमेश पटेल वार्ड-वार्ड पहुंचे और कांग्रेस की महापौर व पार्षद प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा। शुक्रवार की दोपहर में कोतरा रोड के वार्ड नंबर 39 से पूर्व मंत्री व खरसिया विधायक उमेश पटेल का पैदल रोड शो शुरू हुआ। रोड शो की शुरूआत होते ही पटाखो से क्षेत्र गुंजने लगा, तो जमकर नारे भी लगे। इसके अलावा पूर्व मंत्री उमेश का आरती उतरा गया और पुष्पवर्षा की गई। रोड शो वार्ड नंबर 39 से होते हुए वार्ड नंबर 40, वार्ड नंबर 1 वार्ड नंबर 2 में पहुंची। जहां नुक्कड़ सभा हुआ और इस दौरान पूर्व मंत्री व खरसिया विधायक उमेश पटेल ने महापौर प्रत्याशी जानकी काट्जू व पार्षद प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा। 9 वार्डों में पैदल पहुंचे
इसके बाद रोड शो वार्ड नंबर 29 मिनीमाता चौक से वार्ड नंबर 31 लेबर काॅलोनी से वार्ड नंबर 32, बांझिनपाली से वार्ड नंबर 35 होते हुए रोड शो कबीर चौक पहुंची। यहां से आगे बढ़ते हुए कांग्रेस का रोड शो झोपाड़ी पारा से वार्ड नंबर 36 दुर्गा चौक तक पहुंची। जहां रोड शो, रैली का नुक्कड़ सभा के बाद समापन किया गया। उमेश पटेल ने कहा खुद थपथपा रहे अपनी पीठ
पूर्व मंत्री व खरसिया विधायक उमेश पटेल ने रोड शो के दौरान वार्डों में ली नुक्कड़ सभा में लोगों से कहा कि पिछले डेढ़ साल से प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बैठी है, तब से अब तक प्रदेश का वातावरण अराजक हो चुका है। उन्होंने कहा कि ये सरकार जो खुद को सुशासन की सरकार कहकर खुद की पीठ थपथपाती है ये कुशासन वाली सरकार है। हमेशा शांतिप्रिय रहने वाले छत्तीसगढ़ प्रदेश को गुंडाराज के कारण अपराधगढ़ की संज्ञा मिल चुकी है।


