झालावाड़ में जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान सभी कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गांधीजी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने अहिंसा को अपना हथियार बनाकर देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और विश्व को सत्य व अहिंसा का संदेश दिया। गुर्जर ने गांधीजी द्वारा आत्मनिर्भरता पर जोर देने और स्वतंत्रता संग्राम में उनकी महान भूमिका का भी उल्लेख किया। इस श्रद्धांजलि और गोष्ठी कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराज सिंह हाड़ा, पूर्व विधायक स्नेहलता आर्य, प्रदेश सचिव देवकीनंदन वर्मा, मोहम्मद सिद्दीक गौरी, ब्लॉक अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, पोरस साहू, सेवादल अध्यक्ष डॉ. नंदसिंह राठौड़, जी.एम. सैय्यद, महिला अध्यक्ष वर्षा शर्मा, झालरापाटन नगर अध्यक्ष अंबेश मीणा, मनोज राजपाल, कांग्रेस नेता आमिर खान, ओम पाठक, नफीस शेख, राजेंद्र शर्मा, नवीन मेघवाल, विष्णु रेगर, भगवती प्रकाश, महेंद्र प्रताप सिंह झाला, विष्णु दांगी, करुणा देवी, सुशीला जैन, भारमल मीणा, गोपाल मेघवाल, फिरोज खान, राजेंद्र सेन, अब्दुल हफीज खान, उस्मान अली और श्रीराम नागर सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इसी अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में वीरेंद्र सिंह गुर्जर का दूसरी बार कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर स्वागत किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि उनका पहला लक्ष्य आगामी पंचायत और निकाय चुनाव में कांग्रेस को बहुमत दिलाना है। उन्होंने सभी को साथ लेकर संगठन को नई गति प्रदान करने का संकल्प लिया।


