कांग्रेस ने हमेशा देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस रविवार को मनाया गया। इस दौरान जय स्तंभ चौक स्थित कांग्रेस भवन में जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने ध्वजा रोहण किया। इसके बाद संगोष्ठी हु​ई। जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में कांग्रेस की भूमिका और लोकतांत्रिक व संविधान आधारित विचारधारा पर अपने विचार रखे। संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आजादी की लड़ाई से लेकर देश के निर्माण तक ऐतिहासिक योगदान दिया है। वक्ताओं ने वर्तमान समय में संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाए रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जिसने देश को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया है। 140 वर्षों की इस यात्रा में कांग्रेस ने हर वर्ग के लिए संघर्ष किया है। कार्यक्रम में पीसीसी महासचिव शाहिद भाई, पूर्व महापौर हेमा देशमुख,नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्‍ले, श्रीकिशन खंडेलवाल, रमेश राठौर,प्रवक्‍ता रुपेश दुबे, कुलबीर सिंह छाबड़ा, रमेश डाकलिया, दिनेश शर्मा, शारदा तिवारी, इकरामुद्दीन सोलंकी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *