तहसील परिसर की सड़क की मरम्मत नहीं, परेशानी

राजनांदगांव | तहसील कार्यालय परिसर की सीसी रोड में कई जगह गहरे गड्ढे हैं। लेकिन इसकी लंबे समय से मरम्मत नहीं की जा रही है। यहां से बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते है‍ं। जीई रोड से बल्देव बाग रोड तक आने इस रोड का वाहन चालक उपयोग करते हैं। इसके अलावा अफसरों और विभिन्न कामकाज को लेकर लोग तहसील कार्यालय, एसडीएम कार्यालय में पहुंचते हैं लेकिन सड़क खराब होने से वाहन चालकों को हिचकोले खाने पड़ते हैं। यहां तीन स्थानों में सीसी रोड के नीचे पाइप लाइन और केबल बिछाने खोदाई की गई थी। यहां गड्ढों को पाटने और सड़क की मरम्मत कराने की जरूरत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *