मंडला में अवैध शराब बिक्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में कांग्रेस एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष कोविद सिंह ठाकुर को एक दुकान से बीयर खरीदते हुए देखा गया। मंडला एक धार्मिक नगरी है जहां शराब की बिक्री पर बैन है, लेकिन आरोप है कि यहां अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। वीडियो मंगलवार शाम का बताया जा रहा है। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष दावा करते दिख रहे हैं कि दुकान में लगभग 10 पेटी शराब रखी हुई है। उन्होंने मीडिया के सामने मुख्य बाजार में शराब खरीदी और उसका वीडियो भी बनाया। कांग्रेस उपाध्यक्ष पर पहले से अवैध शराब के मामलों में आरोपी हैं प्रदेश उपाध्यक्ष 14 अक्टूबर को बम्हनी और महाराजपुर थाना क्षेत्र में पकड़ी गई अवैध शराब के मामलों में आरोपी हैं। उन्हें उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत मिली हुई है। मंगलवार को वह जन सुनवाई में आंखों पर काली पट्टी बांधकर पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया के सामने दावा किया था कि वे मंडला में अवैध शराब बिक्री के ठिकानों का खुलासा करेंगे। उन्होंने शहर की सड़कों पर तीर के निशान बनाकर यह भी दर्शाने का प्रयास किया कि इन निशानों का अनुसरण करके शराब की दुकानों तक पहुंचा जा सकता है। वीडियो बनाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि उनके वीडियो बनाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने पुलिस पर अवैध शराब के मामलों में लोगों को झूठा फंसाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कलेक्टर से इन मामलों में कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। नर्मदा तट पर स्थित होने के कारण मंडला को एक धार्मिक नगरी माना जाता है, जहां शराब की बिक्री प्रतिबंधित है। पूर्व में यहां स्थित सभी शराब दुकानें बंद कर दी गई थीं। हालांकि, प्रतिबंध के बावजूद शहर में अवैध रूप से शराब बेचे जाने के आरोप लगातार लग रहे हैं।


