वनवासी बच्चों ने बनाए जापानी मेडिटेशन चित्र;:खरगोन में वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर रूपाली सोनी ने 140 बच्चों को चित्रकला सिखाई

खरगोन के नन्हेश्वर महादेव जनजाति आश्रम में आदिवासी बच्चों के लिए चित्रकला कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में विश्व रिकॉर्ड होल्डर आर्टिस्ट रूपाली सोनी ने 140 बच्चों को चित्रकला का महत्व और तकनीक समझाई। लगभग दो घंटे चली इस कार्यशाला में बच्चों को ड्राइंग के आसान तरीके सिखाए गए और जापानी मेडिटेशन विषय पर चित्रकला का अभ्यास कराया गया। लायंस क्लब खरगोन सिटी ने इस कार्यशाला का आयोजन किया। क्लब अध्यक्ष ज्योतिष डॉ. बसंत सोनी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य आदिवासी क्षेत्र के बच्चों की प्रतिभा को निखारना था। उन्होंने कहा कि बच्चों में चित्रकला के प्रति उत्साह देखकर उन्हें भविष्य में भी इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
आर्टिस्ट रूपाली सोनी की सीख रूपाली सोनी ने बच्चों से कहा कि चित्रकला केवल एक कला नहीं, बल्कि स्वयं को अभिव्यक्त करने का एक सुंदर माध्यम है। उनकी प्रेरणा से बच्चों ने रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए सुंदर चित्र बनाए, जिससे कला के प्रति उनकी गहरी रुचि स्पष्ट हुई। क्लब प्रतिनिधियों की मौजूदगी इस अवसर पर लायंस क्लब के सचिव राजेश मिश्रा, भावना सोनी, सुरेश प्रधान और मुकेश राठौर सहित कई क्लब प्रतिनिधि उपस्थित थे। दीपक जैन और महेश दीक्षित ने बच्चों को कार्यशाला में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *