चाईबासा| लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन गुरुवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में मनाया गया। कांग्रेसियों ने दीर्घायु और स्वास्थ्य जीवन की कामना की। जगन्नाथपुर के विधायक सह उप मुख्य सचेतक सत्तारुढ़ दल सोनाराम सिंकू ने कहा कि राहुल गांधी कुशल राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो पैदल यात्रा कर देश में मोहब्बत का संदेश दिया और लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य किया है। सत्यमेव जयते के सिद्धांतों के साथ जातिगत जनगणना की आवाज को राहुल गांधी ने बुलंद किया। सशक्त नेतृत्व ने सम्पूर्ण राष्ट्र में न्याय, संविधान व लोकतंत्र संरक्षण की मुहिम को नया आयाम प्रदान किया है। राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस संगठन ने संकल्प लिया है कि सामाजिक न्याय की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, महासचिव अविनाश कोड़ाह, प्रवक्ता त्रिशानु राय, अल्पसंख्यक विभाग जिला उपाध्यक्ष जहांगीर आलम, सोशल मीडिया चेयरमैन रवि कच्छप, शिक्षा विभाग चेयरमैन पुरुषोत्तम दास पान, नगर अध्यक्ष मो. सलीम आदि मौजूद थे ।


