लगातार हो रही बारिश से सड़क और गलियों में भरा पानी, लोग रहे परेशान

भास्कर न्यूज| जैंतगढ़ बंगाल की खड़ी में बने कम दबाव के प्रभाव से विगत चार दिनों से जैंतगढ़ क्षेत्र में लगातार वर्षा जारी है। मंगलवार दोपहर से वर्षा शुरू हुई जो गुरुवार तक बिना रुके ही जारी है। इससे सड़कों और गलियों में जलजमाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी के लिए सड़क के किनारे कैनाल नहीं होने से सड़क ही नाली बन गई है। जल निकासी की व्यवस्था होती तो परेशानी नहीं होती। वहीं लगातार वर्षा होते रहने से बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। हाट करने वालों की रोजी रोटी बंद हो गई है। दिहाड़ी मजदूरों का भी काम बंद है। गुरुवार को स्कूल में उपस्थिति बहुत कम देखी गई। कृषि विज्ञान केंद्र जगन्नाथपुर के संजय कुमार ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव की वजह से झारखंड में भरी बारिश हो रही है। गुरुवार को जगन्नाथपुर में 64.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। आगामी 21 जून तक मौसम का हाल इसी तरह बने रहने का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *