रांची | ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह सोमवार को दिन में 11 से 12 बजे तक कांग्रेस भवन में जनता दरबार में शामिल होंगी। वे आम लोगों की समस्याएं सुनेंगी। साथ ही समस्याओं के निराकरण का प्रयास करेंगी। कांग्रेस भवन में जनता दरबार को लेकर तैयारी कर ली है। मालूम हो कि कांग्रेस कोटे के मंत्रियों द्वारा जन समस्याओं के समाधान और शिकायतों के निवारण के लिए राज्य से जिला स्तर तक जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य राज्य की जनता को समस्या के समाधान का उचित प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है।


