प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में गुरुवार को पेसा उत्सव मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े के साथ नाचते-गाते कांग्रेस भवन पहुंचे और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि पेसा से झारखंड के अधिसूचित क्षेत्रों में लोकतांत्रिक सहभागिता, पारदर्शिता और समावेशी विकास को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सुरेश बैठा, राजेंद्र प्रताप देव, सोमनाथ मुंडा, राकेश सिन्हा, आलोक दुबे आदि शामिल थे।


