शहीद निर्मल महतो के बलिदान ने आजसू को दी प्रेरणा : सुदेश महतो

शहीद निर्मल महतो की जयंती पर आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने सिल्ली स्थित झारखंड मोड़ पर स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सुदेश महतो ने कहा कि शहीद निर्मल महतो ने आजसू की स्थापना कर झारखंड आंदोलन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की थी। उनके बलिदान ने आजसू को उग्र संघर्ष के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। जिसके कारण केंद्र सरकार 1989 में आजसू से वार्ता करने के लिए मजबूर हुई। उन्होंने कहा कि आजसू निर्मल महतो के सपनों का झारखंड बनाएगी और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करेगी। मौके पर जयपाल सिंह, सुनील सिंह, संजय सिद्धार्थ आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *