कांग्रेस-भाजपा विधायक आए आमने-सामने:मंत्री ने कामों की ​तुलना गहलोत सरकार से की तो हंगामा

16वीं विधानसभा के 5वें सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के साथ कार्यवाही शुरू हुई। दूसरे प्रश्न में ही हंगामे जैसी स्थिति हो गई। शून्यकाल में धार्मिक स्थलों पर लाउड स्पीकर लगाए जाने का मामला उठा। शून्यकाल शांतिपूर्ण निकला, लेकिन इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के समय कांग्रेस और भाजपा सदस्य आमने-सामने हो गए। प्रश्नकाल में हुक्का बार व नशे की लत पर कांग्रेस के राम सहाय वर्मा ने टोंक में इन पर पाबंदी लगाए जाने और कार्रवाई संबंधी प्रश्न पूछा। गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने पिछली सरकार के समय की कार्रवाई गिनाई तो कांग्रेसियों ने टोका-टाकी की। स्पीकर देवनानी ने सरकार को आदेश दिए कि पूरे प्रदेश में जांच कराएं और इन पर पाबंदी लगाएं। वहीं, कांग्रेस के चेतन पटेल के सड़कों के निर्माण पर पूछे प्रश्न पर जैसे ही उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बोला- पिछली सरकार…., इतना सुनते ही कांग्रेसी खड़े हो गए। उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा ने कहा- सरकार हर प्रश्न पर पिछली सरकार के काम की तुलना करने लग जाती है। दिया कुमारी ने कहा- मैं कह क्या रही हूं, आप पहले सुन तो लो। फिर भी कांग्रेसी सदस्य टोका-टोकी करते रहे। इस पर दिया ने पिछली सरकार के काम की भजनलाल सरकार से तुलना की। -शासन-प्रशासन पेज भी पढ़ें पेट्रोल-डीजल पर वैट कम नहीं करेगी सरकार, यहां पेट्रोल यूपी से 10, गुजरात से 9.88 रु. महंगा राज्य में पेट्रोल-डीजल की दरों को कम किए जाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। राज्य सरकार की ओर से गुरुवार को विस में एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी गई। सरकार ने माना कि प्रदेश में पेट्रोल के दाम यूपी, गुजरात एवं हरियाणा से ज्यादा है। वित्त विभाग की ओर से बताया गया है कि प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें यूपी से 10 रु., गुजरात से 9.88 व हरियाणा से 8.73 रु. प्रति लीटर ज्यादा है। राजस्थान में डीजल की कीमतें यूपी से 2.41 रु. प्रति लीटर और हरियाणा से एक रु. 79 पैसे प्रति लीटर ज्यादा हैं। शराब पर टैक्स से मिली राशि गायों पर खर्च: पिछले दो वित्तीय वर्षों में शराब पर टैक्स से सरकार को 1380 करोड़ से अधिक की राशि मिली है। इस राशि को मिलाकर गौशालाओं एवं गौवंश को बचाने के लिए 2339 करोड़ की सहायता राशि पंजीकृत गौशालों को दी गई। गोपालन मंत्री जोराराम ने रफीक खान के सवाल पर बताया कि 2023-24 में 631 करोड़ रुपए और वर्ष 2024-25 में 749 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *