कांग्रेस सेवादल ने सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई:फुले के जीवन मूल्यों के अनुसरण की अपील, बेटियों को पढ़ाने का किया आह्वान

झालावाड़ के असनावर कस्बे में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने देश की पहली महिला शिक्षक सावित्री बाई फूले की जयंती उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई। कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड के जिलाध्यक्ष अब्दुल नईम पठान उर्फ लक्की ने बताया कि सावित्री बाई फूले ने 19वी सदी में महिला शिक्षा लिंग समानता ओर सामाजिक सुधार के लिए अद्वितीय योगदान दिया। उन्होंने पहले लड़कियों के स्कूल की स्थापना की और अपने लेखन के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन की वकालत की। सावित्री बाई फूले का इतिहास के पन्नों में चमकता हुआ नाम है, वह एक असाधारण महिला थीं। जिन्होंने अपना जीवन भारत में महिलाओं और दबे कुचले समुदायों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए बिताया था। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल कन्हैयालाल भील, कोषाध्यक्ष सेवादल यंग बिग्रेड सुरेश टेलर, ब्लॉक महासचिव भेरूलाल बैरवा, ब्लॉक सचिव राकेश भील, नगर अध्यक्ष सेवादल मांगीलाल मेघवाल, हुकमचंद यादव, हरिमोहन यादव, करण सिंह भील, विशाल भील, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत मे सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *